गिरडीह, फरवरी 10 -- बगोदर, प्रतिनिधि। चार श्रम कोड के खिलाफ मजदूर संगठनों का 12 फरवरी को आहूत देशव्यापी आम हड़ताल का मोटर कामगार यूनियन ने समर्थन किया है। संयुक्त ट्रेड यूनियन के समर्थन में मोटर कामगार यूनियन भी हड़ताल पर रहेगा। इसके माध्यम से चार श्रम कानून को वापस लेने की मांग की जाएगी। बगोदर में मंगलवार को यूनियन की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। मोटर कामगार यूनियन ने चार श्रम कानून को मजदूर, किसान एवं जन विरोधी करार दिया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष नसीरूद्दीन अंसारी ने कहा कि सरकार के मजदूर विरोधी, किसान विरोधी ,जन विरोधी नीतियों के खिलाफ चार श्रम कोड को रद्द करने हेतु मोटर कामगार यूनियन संयुक्त ट्रेड यूनियन के साथ इस हड़ताल में शामिल रहेगा । 12 फरवरी 2026 को मोटर कामगार यूनियन के तमाम सदस्य हड़ताल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.