रामगढ़, नवम्बर 23 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष मंडल सदस्य डॉ डालेश कुमार चौधरी ने निर्मल महतो से मांगों को लेकर मुलाकात की। अध्यक्ष मंडल सदस्य ने विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो से मोर्चा के 75 प्रतिशत अनुदान वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर मुलाकात किया। इसके बाद विधायक तिवारी महतो ने सत्र के दौरान मोर्चा की मांगों को लेकर सरकार को ध्यान केंद्रित करने और आवाज को बुलंद करने की बात कही है। जिसपर मोर्चा के पदाधिकारियों ने विधायक के प्रति आभार प्रकट किया है। आभार प्रकट करने वालों में महासचिव रघुनाथ सिंह, चंदेश्वर पाठक, अरविंद सिंह, मनीष कुमार, नरोत्तम सिंह, संजय कुमार, गणेश महतो, रघु विश्वकर्मा, मनोज कुमार आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.