मथुरा, फरवरी 2 -- ऑल इण्डिया रेलवे मेन्स फैडरेशन के आह्वान पर नार्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन प्रयागराज जोन द्वारा अखिल भारतीय मांग दिवस पर कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक दिवसीय रेल कर्मचारियों एवं पेंशनरों की विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रर्दशन एंव गेट मीटिग का आयोजन किया गया। धरना प्रर्दशन मे रेलवे के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में मौजूद रहे। एनसीआरएमयू के अध्यक्ष राजू मीणा ने बताया कि प्रमुख मांगें आठवे वेतन आयोग की कार्रवाई शीध्र शुरू करने के साथ संशोधित वेतन व भत्ते लागू हों तथा पुराने एवं नये पेंशनरों में भेदभाव समाप्त किया जाये। शाखा सचिव राहुल चौधरी ने बताया कि मांग पत्र डिवीजन पर पदाधिकारियों के द्वारा रेलवे के अधिकारियो को दिया गया है। इस मौके पर भोलेन्द्र कुमार, हरवीर, परमानन्द, दैवेन्द्र सहित दर्जनों लोग मौ...