गोरखपुर, फरवरी 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी का कार्य देख रहे अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीत कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में समय से आठवां वेतन आयोग लागू करने , विलंब की स्थिति में 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मूल वेतन में मर्ज कर अंतरिम राहत देने और पेंशनरों को भी वेतन आयोग का लाभ देने की मांग की। इसके साथ 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पर अतिरिक्त महंगाई भत्ता, रेल किराये में रियायत बहाली, कोरोना काल में स्थगित डीए एरियर का भुगतान करने की मांग की गई। इस दौरान अशोक पांडेय, मदन मुरारी शुक्ल, अनूप कुमार, राजेश मिश्रा, ई सौरभ श्रीवास्तव, इजहार अली...