घाटशिला, फरवरी 16 -- डुमरिया। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कुमड़ाशोल पंचायत के स्वर्गछिड़ा प्राथमिक विद्यालय में रविवार को रसोइयां समिति की बैठक रानी मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सात बिन्दुओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। साथ ही कहा गया कि हमारी सात मांगों को सरकार नहीं मानती है तो हमलोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर 18 फरवरी से चले जायेंगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि उनकी सात सूत्री मांगों में रसोइयां की दीर्घकाल से सेवा दे रहे रसोइयां को स्थाई किया जाय, न्यूनतम वेतन दिया जाय, पेंशन राशि में पीएफ एवं वीएफ काटा जाय, खाना पकाने के दौरान दुर्घटना होने पर समुचित क्षतिपूर्ति दी जाय एवं घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को 10 लाख राशि सहयोग दिया जाय आदि मांगें शामिल हैं। इन मांगों की समर्थन में 18 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल में रहेंगे एवं 19 फरवर...