नैनीताल, फरवरी 2 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य की मिड-डे-मील योजना में कार्यरत भोजनमाताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को राज्यव्यापी हड़ताल की। इसी क्रम में नैनीताल की भोजनमाताओं ने तल्लीताल डाट में धरना-प्रदर्शन किया और कुमाऊं आयुक्त के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। भोजनमाताओं ने ज्ञापन में कहा कि वे वर्षों से अत्यंत कठिन परिस्थितियों में विद्यालयों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें न तो सम्मानजनक मानदेय मिल रहा है। भोजनमाताओं ने प्रमुख रूप से घोषित मानदेय को तत्काल लागू करने, मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, अतिरिक्त कार्यों पर रोक लगाने, उत्पीड़न समाप्त करने, सामाजिक सुरक्षा और भविष्य निधि की सुविधा देने, नियमितीकरण अथवा स्थायित्व की ठोस नीति बनाने, चतुर्थ श्रेणी कर...