पीलीभीत, जनवरी 6 -- पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय आवाहन पर मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप के निर्देशन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया। नारेबाजी करते हुए जुलूस जिला मुख्यालय तक निकाला गया। धरना में मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप ने कहा कि किसानों की चकबंदी की समस्याओं का तीव्र गति से समाधान किया जाए। क्षेत्रीय समस्याओं पर कार्यवाही की जाए। जिले के वार्ड मेम्बर्स को मानदेय की राशि बैंक खातों में भेजी जाए। ग्राम पंचायत उमरसड़ में पंचायत सचिवालय का निर्माण किया जाए। आवारा पशु और फसलों की सुरक्षा के लिए गांव-गांव गौशालाएं बनवाई जाएं। सरकार की ओर से परिवार के किसी भी सदस्य की मृत्यु पर दाह संस्कार के लिए प्रधानों द्वारा सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि वंचित परिवारों के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। जिलाध्यक्ष पातीरा...