पीलीभीत, फरवरी 10 -- पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की ओर से रामलीला मैदान के प्रांगण में युवा प्रांतीय अध्यक्ष हरिओम चौहान के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन धरना प्रदर्शन किया गया। आसाम रोड पुलिस चौकी पर प्रांतीय अध्यक्ष हरिओम चौहान का स्वागत करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर और जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान से डिग्री कॉलेज चौराहे होकर टनकपुर रोड पर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। डीएम कार्यालय के निकट प्रांगण में धरना दिया। युवा प्रांतीय अध्यक्ष हरिओम चौहान ने कहा कि दो दिन में सभी वार्ड मेंबरों का शत प्रतिशत मानदेय न गया और समस्याओं का निदान न हुआ तो आंदोलन करेंगे। मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप ने अमरिया में आवासों के निर्माण में की गई धांधली में जांच कर जिम्मेदारों से वसूली की मांग क...