कौशाम्बी, अक्टूबर 8 -- विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को भाकियू (अंबावता) ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रबुद्ध सिंह को सौंपा। चेतावनी दी कि समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं हुआ तो बेमियादी आंदोलन किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि नगर पंचायत चरवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले एक माह से कोई डॉक्टर नहीं तैनात है। डॉक्टर न होने से मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा अस्पताल में फार्मासिस्ट का व्यवहार मरीजों के प्रति अपमानजनक है। चायल तहसील के जलालपुर शाना गांव के गुड़िया तालाब में कुछ दबंगों ने अवैध निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सिराथू तहसील के ग्राम बिदनपुर काकोढ़ा में प्रस्तावित गौशाला का निर्माण पिछले...