अमरोहा, मार्च 24 -- बीसी सखी कर्मियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट पर डीएम निधि गुप्ता को सौंपा। प्रमुख मांगों में बीसी सखी कर्मियों का मानदेय महंगाई को देखते हुए 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने, बीसी सखी कर्मियों को नेशनल बैंकों से जोड़ने, आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की मांग की। इसके साथ ही बीसी सखियों को दी गई डिवाइस को चैंज कर लेपटॉप देने और वर्तमान में एक्टिव फिंगर डिवाइस देने की मांग भी उठाई। इस दौरान ममता रानी, सोनम, कुमलेश लता, प्रभा देवी, रानी, सीमा, अफसाना, संतोष, शोभावती, सुजाता, शबनम, ऊषा देवी और नीतू कुमारी आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.