कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। प्रधान डाकघर के कर्मचारियों ने लंच ऑवर में देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को भी पुरजोर तरीके से उठाया। इनमें 8वें वेतन आयोग की कार्य परिधि में संशोधन, 50 प्रतिशत डीए, डीआर को मूलवेतन व पेंशन में शामिल करने और पुरानी पेंशन को लागू करने समेत सभी मांगों पर एक-एक कर चर्चा की। इस मौके पर शैलेंद्र दीक्षित प्रांतीय मंत्री, विनोद सिंह चौहान, अनीश तिवारी, सौरभ पांडे, प्रदीप साहू, अवधेश सिंह व गौतम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.