संभल, फरवरी 8 -- राष्ट्रीय विकलांग महिला सशक्तिकरण विकास फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को मांगों को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने दिव्यांगों की विभिन्न मांगों को पूरा कर जल्द राहत देने की बात कही। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कासिम के नेतृत्व में शनिवार को दिव्यांग नई तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए पेंशन की राशि में वृद्धि करनी चाहिए। जो 1000 से बढ़कर 5000 हजार होनी चाहिए। ताकि वह अपना पालन पोषण कर सकें। दिव्यांगों के लिए बिजली सरकार को फ्री देनी चाहिए और मीटर भी फ्री लगाने चाहिए। आयुष्मान कार्ड की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करनी चाहिए और सभी दिव्यांग बच्चों के आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनाये जा...