आदित्यपुर, फरवरी 5 -- गम्हरिया, संवाददाता। लंबित अर्जित छुट्टी राशि के भुगतान की मांग को लेकर ठेकाकर्मियों ने महुलडीह स्थित यूसील माइंस में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इससे पूर्व मजदूरों ने कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया। हड़ताल में शामिल मजदूर पदयात्रा करते हुए माइंस गेट पर पहुंचे। गेट के समीप स्थित फुटबॉल मैदान में हुई बैठक में सर्वसम्मति से भुगतान होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। आंदोलन को देखते हुए माइंस प्रबंधन के कार्मिक विभाग की ओर से सात दिनों के भीतर भुगतान का आश्वासन दिया गया, लेकिन मजदूरों ने इसे ठुकरा दिया। मजदूरों का कहना है कि बार-बार आश्वासन के बावजूद भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस हड़ताल से कंपनी के उत्पादन पर असर पड़ने की बात सामने आयी है। इधर, प्रबंधन की ओर से इस मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.