छपरा, फरवरी 5 -- फोटो 3: नगर पालिका चौक पर अपनी मांगों को लेकर धरना देते जिला राजस्व कर्मचारी संघ के सदस्य छपरा, एक संवाददाता। जिला भूमि सुधार कर्मचारी संघ के सदस्यों ने गुरुवार को नगर पालिका चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। धरने में जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। कर्मचारियों का कहना था कि बार-बार ज्ञापन सौंपने व वार्ता के प्रयासों के बावजूद उनकी समस्याओं पर कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। धरना की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार चौधरी ने की, जबकि संचालन सचिव विश्वजीत कुमार चौधरी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि भूमि सुधार और राजस्व से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का दायित्व कर्मचारियों पर है लेकिन संसाधनों की कमी, बढ़ते कार्यभार और सेवा शर्तों में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.