लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधन की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सोनी ने बताया कि संगठन काफी समय से कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को समय तैयार कर भेजा जाए ताकि कर्मचारियों को समय पर लाभ मिल सके। इसके अलावा सेवानिवृत्ति के समय पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि 30 मार्च 2021 के शासनादेश के अनुसार मृतक या दिव्यांग कर्मचारियों के मामलों में पुरानी पेंशन का विकल्प दिए जाने का प्रावधान प्रभावी रूप से लागू किया जाए। केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतनमान में एकरूपता लाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.