अमरोहा, दिसम्बर 3 -- ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने मांगों को लेकर मंगलवार को ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सचिवों का आरोप है कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो 15 दिसंबर को कार्यालय पर डोंगल सौंपे जाएंगे। संगठन के बैनर तले ग्राम सचिव ब्लाक मुख्यालय पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि एक दिसंबर से चार दिसंबर तक सभी सचिव काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य करेंगे। वहीं पांच दिसंबर को जनपद के सभी सचिव ब्लाक मुख्यालय पर धरना देंगे व उसके बाद दस दिसंबर से निजी वाहनों का उपयोग बंद कर देंगे यदि इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो 15 दिसंबर से सचिव अपने डोंगल को कार्यालय पर जमा कर कार्य बहिष्कार करेंगे। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक सचिवों को सम्मानजनक कार्य वातावरण व न्यायपूर्ण व्यवस्था न...