विकासनगर, जनवरी 16 -- आशा वेलनेस अस्पताल की ओर से हरबर्टपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में मरीजों का बीपी, शूगर, यूरिन जांच के साथ ही ईसीजी निशुल्क किया गया। अस्पताल के सीईओ डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि एक जनवरी से 15 जनवरी तक अस्पताल में निशुल्क ओपीडी की सुविधा भी प्रदान की गई। शिविर में 54 लोगों ने रक्तदान भी किया। शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक मुन्ना चौहान ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति के एक यूनिट रक्तदान से किसी परिवार की खुशियां लौट सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.