अमरोहा, जनवरी 30 -- अमरोहा, संवाददाता। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। धरना-प्रदर्शन के बाद अपनी मांगों से जुड़ा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। संगठन जिलाध्यक्ष सत्यबाला के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर जुटीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं ने धरना दिया। सत्यबाला ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं बीते कई दशक से महिला एवं बाल विकास विभाग की आधारशिला के रूप में काम कर रही हैं। पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल समेत केंद्र एवं राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं का सफल क्रियान्वयन भी करती चली आ रही हैं। इसके बावजूद आंगनबाड़ी कर्मचारियों को न तो पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिला है और न ही उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.