बगहा, फरवरी 5 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष राजस्व कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। और सरकार के खिलाफ रोष पूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ललन भारती ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों को ग्रेड पे 1900 के स्थान पर ग्रेड पे 2800 किया जाए। अब हमारी योग्यता स्नातक कर दिया गया है। ऐसे में ग्रेड पे 4200 होना चाहिए। गृह जिले में हमारी पदस्थापन किया जाए। सभी राजस्व कर्मचारियों की सेवा संपुष्टि यथाशीघ्र की जाय। काम के बोझ को देखते हुए राजस्व कर्मचारियों को राजस्व कार्यों के अलावा अन्य किसी भी कार्यों में नहीं लगाया जाए। हल्का भ्रमण के लिए वाहन तथा वाहन भत्ता के साथ-साथ इंटरनेट की सुविधा मिलनी चाहिए। सर...