लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 6 -- लखीमपुर। नकहा ब्लॉक मुख्यालय पर छठे दिन भी कर्मचारियों का शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन जारी रहा। आंदोलन कर्मियों ने बताया कि मांगे न मानने पर सरकारी विभागों से जुड़े सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप से कर्मचारी लेफ्ट हो जाएंगे। ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति एवं ग्राम पंचायत सचिव से लिए जा रहे गैर विभागीय कार्यों के विरोध में काली पट्टी बांधकर कर्मचारी शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं।इस मौके पर जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी प्रिया वर्मा, सीमा मिश्रा, शशि शेखर मिश्रा,आशुतोष वर्मा, सोनू वर्मा ,पूजा वर्मा ,मनीष सिंह, सुधीर कुमार, सतवीर राणा, सर्वेश कुमार, अंजलि भास्कर, राहुल सिंह आदी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.