भागलपुर, फरवरी 24 -- जगदीशपुर प्रखंड के मोदीपुर गांव में सोमवार को एक्टू के नेतृत्व में रसोइयां संघ की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मानदेय वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा, मातृत्व व विशेष अवकाश सहित विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई। जिसमें मंगलवार को पटना में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एक्टू के जिला सचिव मुकेश मुक्त ने किया। जिसमें मजदूरों की कानूनी सुरक्षा को खत्म करने वाली लेबर कोड कानून को रद्द करने, दस हजार रुपये मानदेय, सरकारी कर्मी का दर्जा, सामाजिक सुरक्षा, मातृत्व व विशेष अवकाश, एमडीएम से एनजीओ को हटाने की मांग पर जोर दिया गया। साथ ही एक्टू से सम्बद्ध बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में राज्य भर की विद्यालय के रसोइयां को शामिल होने की अपील की गई। मौके पर रसोइय...