लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित विज्ञापन एसडीएम की गैर मौजूदगी में उनके कार्यालय में दिया। सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश भर में स्वास्थ्य अभियानों में अगुआ की भूमिका निभा रही आशा कर्मियों की बेहतरी उनके जीवन जीने लायक मानदेय, सामाजिक सुरक्षा और उनकी सेवाओं की निरंतरता के सम्बन्ध में वर्षों से उनके द्वारा उठाई जा रही मांगों पर सरकार दवारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पिछले वर्ष 2 फरवरी को मिशन निदेशक के साथ हुई वार्ता में वर्ष 2019 से 2023 तक के और कुछ कार्यों की एक दशक से बकाया प्रोत्साहन राशि के 1 लाख करोड़ से अधिक लापता भुगतान में अधिकांश की अदायगी का विश्वास दिलाया गया था, पर एक वर्ष बीत जाने के बाद उस दिशा में कोई रुचि नहीं दिखाई गई। ज्ञापन देने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.