मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर। जिला सहित सूबे की सभी आशा कार्यकर्ता गुरुवार को हड़ताल पर रहेंगी। आशा कार्यकर्ता संघ की जिला सचिव अनीता शर्मा ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण उन्हें मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। इस दौरान आशा कार्यकर्ता प्रदर्शन भी करेंगी। बताया कि भुगतान में देरी के अलावा औद्योगिक संबंध सहित की धारा 62 (1) को लागू करने का भी वे विरोध कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को 26 हजार वेतन देने व कोरोना के समय के बकाए का जल्द से जल्द से भुगतान की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...