बेगुसराय, अप्रैल 6 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान संविदा कर्मी संघ के सदस्य अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर 07 अप्रैल 2025 को एक दिवसीय धरना देंगे। पटना में 08 अप्रैल 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होगे। मांगो को लेकर प्रदेश के सभी जिलाधिकारी, उपविकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए समेत संबंधित सभी अधिकारियों को पत्र भेजकर धरना को लेकर सूचित कर दिया गया है। बेगूसराय जिला के प्रखंड समन्वयक संघ के अध्यक्ष नितेश कुमार सिंह ने बताया कि राज्य संघ के आह्वान पर बेगूसराय जिला संघ के द्वारा भी जिलाधिकारी व डीडीसी समेत संबंधित विभाग के अधिकारियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.