जहानाबाद, अगस्त 9 -- अरवल, निज संवाददाता। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के राज्यस्तरीय आह्वान पर जिले के लिपिक संवर्ग के कर्मचारी शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। गौरतलब हो कि अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर कर्मी लगातार आंदोलनरत थे। हड़ताल के समर्थन में जिले के लिपिकीय कर्मचारियों ने सदर प्रखंड परिसर में जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश भारती की अध्यक्षता में धरना दिया। इस धरना में कर्मचारियों के समर्थन में महासंघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व में ही काला पट्टी बांध एवं एक दिवसीय धरना से सरकार से अपनी दस सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग रखी गयी। लेकिन अबतक सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। बाध्य होकर कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ा। यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.