चंदौली, फरवरी 12 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के आह्वान पर लेबर कोड के विरुद्ध, ड्यूटी टाइम को बढ़ाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को पीडीडीयू जंक्शन के टीआरएस शेड पर गेट मीटिंग की l इस दौरान आरोप लगाया कि सरकार कर्मियों के खिलाफ निर्णय लेकर उनके साथ अन्याय कर रही है। इसका विरोध किया जाएगा। कहाकि नौकरी की सुरक्षा में कमी: लेबर कोर्ट (4 लेबर कोड्स) के लागू होने से कंपनियों को कर्मचारियों को नौकरी से निकालना और छंटनी करना सरकार को आसान हो जाएगा। इससे कर्मियों को नुकसान होगा। वहीं अब काम के घंटे बढ़ाकर दैनिक 12 घंटे तक करने से शोषण की नीति अपनाई जा रही है। हड़ताल करने पर रोक, ठेका पर काम और श्रम कानूनों को कमजोर किया जा रहा है। इस मौके पर इसीआरकूयू शाखा नंबर 2 के अध्यक्ष सोमनाथ सिंह एवं शाखा सचिव आईबी म...