वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। वरिष्ठ संवाददाता यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंगलवार को नदेसर स्थित इंडियन बैंक अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। 24 और 25 मार्च को बैंकों की हड़ताल के क्रम में विभिन्न मांगों के समर्थन में राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारियों ने आवाज बुलंद की। इंडियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन वाराणसी के सचिव चंदन कुमार खैरवार ने कहा कि सबी संवर्गों में पर्याप्त भर्तियां, अस्थायी कर्मियों को नियमित करने, पांच दिवसीय बैंकिंग, स्टाफ की सुरक्षा, ग्रैच्युटी की सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने मांग की। वहीं स्थायी पदों को आउटसोर्स करने, अनुचित श्रम प्रथाओं का विरोध किया गया। इस दौरान आरबी चौबे, वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश वर्मा, गौरव कुमार, प्रमोद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.