मऊ, जनवरी 29 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जिला इकाई ने गुरुवार को मांगों के समर्थन में जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए किताबुनिशा ने कहा कि वर्षों से उपेक्षा, शोषण और अनदेखी की शिकार आंगनबाड़ी का अब सब्र की सीमा टूट चुकी है। कार्यकर्ता कंचन राय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां दशकों से महिला एवं बाल विकास विभाग की आधारशिला के रूप में कार्य कर रही हैं। इसके बावजूद, आंगनबाड़ी कर्मचारियों को न तो पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिला है और न ही उन्हें वैधानिक सामाजिक सुरक्षा एवं सम्म...