गोरखपुर, जुलाई 9 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। अकेंद्रियत सेवा नियमावली का निर्धारण, सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति, कैशलेस इलाज और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का नियमितीकरण जैसी प्रमुख समस्याओं के समाधान में सरकार की लगातार अनदेखी से उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ नाराज है। गोरखपुर नगर निगम मुख्यालय समेत सूबे के सभी नगर निगमों में बुधवार को महासंघ ने एक दिवसीय सांकेतिक कार्य बंदी और धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समन्वय समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने की और संचालन देवानंद राम त्रिपाठी ने किया। समन्वय समिति के संरक्षक रविंद्र कुंवर और महामंत्री राम आधार पटेल ने कहा कि महासंघ की समस्याओं पर कई बार नगर विकास मंत्री और प्रमुख सचिव नगर विकास से वार्ताएं हुईं। इन वार्ताओं का कार्यवृत्त भी जारी हुआ, लेकिन जमीन पर कोई समाधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.