अररिया, दिसम्बर 31 -- अररिया, वरीय संवाददाता राज्य संघ के आह्वान पर अररिया के शिक्षकों ने भी समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर धरना पर बैठे अध्यक्षता गंगा प्रसाद मुखिया ने की। कार्यक्रम में शिक्षक श्री मुखिया ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगो में बेसिक ग्रेड से स्नातक ग्रेड में एचएम की प्रोन्नति,नियोजित शिक्षकों की कालबद्ध प्रोन्नति, सभी प्रकार के ऐरियर का भगुतान एवं ऐच्छिक स्थानांतरण आदि मांगे शामिल हैं। कहा कि यदि हमारी मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो शिक्षक बडे़ आन्दोलन करेंगे। इस मौके पर मो तैय्यब आलम, प्रदीप शर्मा,अजीत कुमार सिंह,मोबिन आलम,मेराजुल इस्लाम,मयानन्द राम, दयानंद मंडल, सहरेयार, किशोर पासवान,गुलाब झा, गुलेन्दर कुमार ,लक्ष्मण मिश्र,मो जफरुल हसन,मनोज वर्मा,मो अवेस आलम, प्रकाश विश्वास आदि शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.