मऊ, जनवरी 16 -- मऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर किसान सभा के जिला इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं, वीबी जी राम जी, एमएसपी की गारंटी का कानून बनानें, किसानों को 10 हजार मासिक गुजारा भत्ता देने सहित अन्य मांगों को लेकर आवाज उठाई। मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को सम्बोधित एक मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। संयुक्त किसान मोर्चा जिला इकाई के कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। उत्तर प्रदेश किसान सभा (भाकपा) से रामकुमार भारती ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को लेकर गम्भीर नहीं है। समस्याओं का समाधान नहीं होने से आए दिन किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.