गाजीपुर, दिसम्बर 2 -- सिधागरघाट। कासिमाबाद विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सत्याग्रह के दूसरे दिन काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा मांगें पूरी होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान धनंजय कुमार प्रभारी, अजीत गुप्ता, रामचेत यादव, रिंकू कश्यप, अनिल शर्मा, संजीव मौर्या, शिशिर सिंह, अंकिता सिंह और रानी कुशवाहा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...