चाईबासा, फरवरी 19 -- चाईबासा, संवाददाता। अपने मांगों के समर्थन में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े राज्य जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यरत पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। कर्मचारियों का यह विरोध 18 फरवरी तक जारी रहेगा। कर्मियों ने कहा कि पूर्व में संघ द्वारा कई बार लिखित ज्ञापन विभाग को सौंपा गया है पर इस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कर्मियों ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र ही समाधान नहीं किया गया तो पीएम आवास योजना से जुड़े सभी कर्मचारी तथा अधिकारी 7 अप्रैल से हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे। आवास योजना कर्मचारी संघ के जिला संयोजक सरफराज अहमद ने बताया कि अभी चरणवद्घ आंदोलन के तहत काला बिल्ला लगाकर कार्य किया गया है। 23 से 25 फरवरी तक कलमबंद हड़ताल तथा 10 मार्च को राज्य और जिला मुख्यालय पर धरना-प्र...