पटना, फरवरी 10 -- 10 सूत्री मांगों के समर्थन में श्रमिक संगठनों के आह्वान पर 12 फरवरी को राज्य में बैंक हड़ताल रहेगा। बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाई यूनियन के महासचिव प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि 29 श्रम कानून की जगह लाए जा रहे नए श्रमिक कोड के विरोध में मंगलवार को दिल्ली में 10 केंद्रीय श्रमिक यूनियनों की बैठक हुई। इसमें नए श्रम कानूनों का विरोध करने का निर्णय लिया गया है। इंडियन बैंक एम्पलाई एसोसिएशन के महासचिव उत्पल कांत ने बताया कि नई दिल्ली में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व सेक्टोरल फेडरेशन की बैठक में श्रम विरोधी नीतियों का विरोध करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत राज्य के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 12 फरवरी को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसमें देशभर के 38 करोड़ श्रमिक हड़ताल पर रहेंगे। ये हैं प्रमुख मांगें : - सार्वजनिक क्षेत्र के ब...