वाराणसी, दिसम्बर 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। परेड कोठी स्थित एक होटल में चल रहे कोऑपरेटिव बैंक इम्प्लाइज यूनियन के दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन का रविवार को समापन हो गया। अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं, वेतन पुनरीक्षण, बैंकों में शीघ्र भर्ती, कम्प्यूटरीकरण और चीनी मिलों में वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग उठाई गई। इसके साथ ही एक हाईपावर परामर्शदात्री समिति का गठन भी किया गया। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी और संगठन के संरक्षक राजेश्वर सिंह की देखरेख में यूनियन का चुनाव भी हुआ। इसमें सर्वसम्मति से अजय बर्मन को सहारनपुर का अध्यक्ष, शेषनाथ यादव और योगेन्द्र सिंह को पीलीभीत का उपाध्यक्ष, सुधीर सिंह को महामंत्री, नागेन्द्र कुमार सिंह को मेरठ का उ...