पाकुड़, फरवरी 19 -- पाकुड़। प्रतिनिधि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के मार्गदर्शन में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा द्वारा बुधवार को एक विशाल जागरूकता सह संकल्प रैली का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष कामरेड अखिलेश चौबे के नेतृत्व में यह पदयात्रा यूनियन कार्यालय से शुरू होकर प्लेटफार्म नंबर एक से गुजरते हुए यार्ड में सभा के साथ संपन्न हुआ । शाखा सचिव संजय कुमार ओझा ने बताया कि रेलवे के हर विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी है, जिससे मौजूदा स्टाफ पर काम का अत्यधिक बोझ है। इससे कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का डर है। सचिव ने चिंता जताई कि 24 घंटे ड्यूटी और अधिकारियों के दबाव के कारण 80% पर्यवेक्षक उच्च रक्तचाप, शुगर और हृदय रोगों से ग्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने मांग की कि उन्हें कम से कम 6 से 8 घंटे की अबाधित नींद ...