प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 6 -- वेतन विसंगति दुरुस्त करने, पेंशनरों की समस्याओं को शामिल करते हुए मंगलवार को कलक्ट्रेट में जुटे डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदर्शन किया। मांगों से सम्बधित प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। कलक्ट्रेट में जुटे इंजीनियरों ने मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि संघ शिक्षारत डिप्लोमा छात्रों, कार्यरत कार्मिकों और रिटायर हो चुके कर्मचारियों व पारिवारिक पेंशनर्स के हितों का संरक्षण करता है। वक्ताओं ने कहा कि तीन नवम्बर को आठवें वेतन आयोग का गठन करने के नोटिफिकेशन में पेंशनर्स के विषय को शामिल नहीं किया गया है। इससे प्रदेश के कार्मिकों में असंतोष है। यह ज्ञापन इसी अनुरोध के साथ प्रेषित किया जा रहा है कि इस पर प्रभावी कार्रवाई की जाए जिससे कार्मिकों में व्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.