अंबेडकर नगर, मार्च 28 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विभिन्न मांगों के समर्थन में आल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्र्री सेवा समिति के बैनर तले आशाओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी अविनाश सिंह को सौपा। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता समिति जिलाध्यक्ष ऊषा पटेल ने किया। धरने को संबोधित करती हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने कहा कि आशा स्वास्थ्य विभाग की धुरी हैं। पूरी मेहनत के साथ विभाग की सेवाओं को घर-घर तक पहंुचाती हैं लेकिन उन्हें सम्मानजनक वेतन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आशा व आशा संगिनी को सम्मानजनक वेतन के साथ राज्य कर्मचारी दर्जा देने की मांग किया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जो आंगनबाड़ियों को दिया गया है उसे पुन: आशा बहुओं को सौपा जाए। जिलाध्यक्ष ऊष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.