हल्द्वानी, फरवरी 2 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने 27 सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं होने पर आक्रोश जताया है। चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में सोमवार को बैठक कर अभियंताओं ने शासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अभियंताओं की मांगों का निराकरण नहीं किया जा रहा है। जिससे उनके हितों पर असर पड़ रहा है। कहा कि न्यूनतम तीन पदोन्नति अथवा पूर्व की भांति पदोन्नत वेतमान को एसीपी के तौर पर दिया जाए। पुरानी पेंशन योजना को लागू कर एनपीएस की व्यवस्था समाप्त की जाए। जल संस्थान और जल निगम का एकीकरण कर राजकीय विभाग बनाने की मांग की गई। इस मौके पर आंदोलन के तहत आगे होने वाले कार्यक्रमों में पूर्ण सहभागिता का संकल्प लिया गया। वहीं जल्द समाधान नहीं किए जाने पर हड़ताल की चेतावनी दी गई। इस मौके पर सुरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.