उत्तरकाशी, मार्च 20 -- रोजगार और आश्रितों को आर्थिक मदद की मांग लंबे समय से पूरी न होने पर एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन ने नाराजगी व्यक्त की है। जिसके लिए गुरिल्लाओं ने उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार की है। गुरुवार को एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन के जिलाध्यक्ष महावीर रावत के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। गुरिल्लाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गुरिल्लाओं ने 45 साल तक के गुरिल्लाओं को शैक्षिक योग्यता के आधार पर सरकारी सेवाओं में लेने, आयु पार कर चुके गुरिल्लाओं को पेंशन देने व आश्रितों को सरकारी मदद देने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष महावीर रावत ने कहा गुरिल्ला सालों से तीन सूत्री मांगों लेकर आंदोलनरत है, लेकिन सरकारों द्वारा झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। गुरिल्लाओं ने शीघ्र मांगों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.