रुडकी, जनवरी 1 -- इकबालपुर शुगर मिल में कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। आरोप है कि प्रबंधन द्वारा पिछले लगभग 16 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इसके साथ ही सीजनल कर्मचारियों के कई वर्षों से लंबित प्रतिधारण भत्ते का भी भुगतान नहीं हो सका है। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि सभी कर्मचारियों का पिछले कई वर्षों का बोनस और ओवरटाइम का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...