प्रयागराज, जनवरी 9 -- मांगे नहीं पूरी होने पर आशा कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को मंडलायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किया। बालसन चौराहा से जुलूस के रूप में पहुंची सैकड़ों आशा कार्यकत्रियों ने नारेबाजी की। प्रदर्शन स्थल पर सभा में वक्ताओं ने कहा कि बीते 23 दिसंबर को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के साथ शासन ने वार्ता की थी। वार्ता में शामिल अधिकारियों ने उनकी समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया था। वार्ता के कई दिन बीत गए, लेकिन शासन की ओर से साकारात्माक जवाब नहीं आया। प्रदर्शन के बाद आशा कार्यकत्रियों की ओर से अपर आयुक्त रत्न प्रिया को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में आशा कार्यकत्रियों के लिए 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशें लागू करने, ईपीएफ-ईएसआई का सदस्य बनाने, 10 लाख स्वास्थ्य और 50 लाख जीवन बीमा सुनिश्चित करने, आशा को 21 हजार और संगिनियों को 28...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.