बगहा, मार्च 24 -- गौनाहा, एक संवाददाता। महात्मा गांधी की कर्मभूमि भितिहरवा गांधी आश्रम के मुख्य द्वार के समक्ष लोक आंदोलन न्यास की कार्याध्यक्ष कल्पना ईनामदार रविवार को चटाई पर आमरण अनशन पर बैठीं। आमरण अनशन का शुरू करने से पूर्व वे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। मौके पर उन्होंने कहा कि जब तक हमारी सभी आठ मांगे केंद्र व बिहार सरकार नहीं मानेगी, तबतक अनशन जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लोक आंदोलन न्यास के संस्थापक अध्यक्ष अन्ना हजारे के निर्देश पर भितिहरवा गांधी आश्रम से आमरण अनशन की शुरुआत की। पीएम के पर्यवेक्षण में बिहार विकास मिशन समिति का गठन किया जाय। ताकि बिहार से पलायन को रोका जा सके और बच्चों से लेकर युवाओं को केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। बेरोजगार...