लखनऊ, मई 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक कर्मचारी संघर्ष समिति ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक बैंककर्मी कार्य बहिष्कार पर ही रहेंगे। संघर्ष समिति के संयोजक संदीप कुमार अवस्थी ने इस संबंध में यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के एमडी को नोटिस दे दिया है। संदीप अवस्थी ने बताया कि बीते कई साल से संस्था लाभ में है, बावजूद इसके कर्मचारियों को सेवा लाभ, कस्टमरी बोनस, एसीपी, पारदर्शी स्थानांतरण नीति, सेवा निवृत देयों के साथ-साथ कर्मचारी सातवें वेतन के लाभ से वंचित हैं। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों के वेतन फॉर्मूले को वसूली से जोड़ दिया गया है। इसके विरोध में बैंक के तीनों पंजीकृत कर्मचारी संगठन एक साथ मिलकर आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि जब तक बातचीत से मांगों का समाधान नहीं हो जाता है तब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.