रांची, फरवरी 23 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड परिसर में सोमवार को रसोइया-संयोजिका संघ की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जयंती देवी एवं कोषाध्यक्ष शशि देवी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ के आह्वान पर सभी रसोइया एवं संयोजिकाएं अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। रसोइया-संयोजिकाओं ने अपनी प्रमुख मांगों को विस्तार से रखा। इनमें न्यूनतम वेतन निर्धारण, प्रत्येक वर्ष दो साड़ी सेट एवं एप्रन-कैप उपलब्ध कराना तथा संयोजिका एवं अध्यक्ष की तर्ज पर मानदेय में वृद्धि शामिल है। इसके अलावा कार्य के दौरान चोट लगने या जलने पर समुचित इलाज की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.