संभल, मार्च 20 -- नगर पालिका कर्मचारियों की मांगे न पूरी होने पर 21 मार्च से सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। जिसके संबंध में नगरपालिका को स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ की ओर से एक पत्र दिया गया है। जिसमें कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का निस्तारण न होने पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय राजभर ने बताया कि 11 दिसंबर नगर पालिका चन्दौसी को 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एक पत्र दिया गया था। जिसमें कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में रुका हुआ वेतन, स्थायी और संविदा कर्मचारियों को वर्दी वितरण, वेतन विसंगति सहित अन्य कई मुद्दे शामिल थे। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ ने 11 दिसंबर 2024 को 15 सूत्रीय मांग पत्र नगर पालिका चंदौसी को सौंपा था। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उस समय पालिकाध्यक्ष पति अखिलेश कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.