सिद्धार्थ, अक्टूबर 9 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बनकटी स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन जनकल्याण के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें किसानों की फसल गन्ना खरीदारी से संबंधित समस्याओं पर चर्चा करने के बाद जनपद गोंडा के गौराचौकी स्थित आफिस पर पहुंच कर सचिव यशवंत सिंह को ज्ञापन देकर समस्या निवारण की मांग की है। किसानों ने कहा अगर शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुई तो गन्ना क्रय केंद्र पर ताला लगा दिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन जनकल्याण की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि नियमानुसार गन्ना किसानों को क्रय केंद्रों पर उतराई नहीं देना होता है, जबकि गलत तरीके से लेवर के माध्यम से किसानों से वसूली की जाती है। क्रय केन्द्रों पर गन्ना तौल में घटतौली पर केवल काटा बाबू की जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि मिल के अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.