कन्नौज, फरवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विभिन्न मांगों को लेकर 50 शैय्या मैटरनिटी विंग महिला अस्पताल परिसर में आशाओं का धरना -प्रदर्शन चल रहा है। लगभग दो माह का समय हो गया, लेकिन अभी तक आशाओं की मांगें पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में अब नौ फरवरी को लखनऊ में होने वाले विशाल धरने में क्षेत्र की आशाएं शामिल होने जाएंगी। आशाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगभग दो माह पूर्व धरना -प्रदर्शन शुरू किया था। उन्हें हर बार सिर्फ कोरा आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक उनकी एक भी मांग पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में उनका अस्पताल परिसर में धरना -प्रदर्शन लगातार जारी है। आशाओं का कहना है कि मांगें पूरी न होने तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। वहीं नौ फरवरी को लखनऊ में आयोजित होने वाले विशाल धरना में भी क्षेत्र की आशाएं शामिल होकर हुंकार भरेंगी, जिससे सरकार उनकी मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.