बलिया, मई 12 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मुंज के डेरा (इब्राहिमाबाद) गांव में शनिवार की रात शादी समारोह में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी का इलाज सीएचसी सोनबरसा में कराया गया। मामले में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बलवा, महिलाओं को अपमानित करने आदि में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ओम प्रकाश यादव के घर लड़की की शादी तथा पड़ोसी रामेश्वर यादव के घर मुंडन संस्कार का आयोजन था। ओम प्रकाश के घर महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं, जबकि रामेश्वर के दरवाजे पर नाच मंडली नृत्य प्रस्तुत कर रही थी। नाच देखने के क्रम में कहासुनी हो गई। आरोप है कि रामेश्वर यादव, कामेश्वर यादव, राजेश यादव, उमेश यादव, साधु यादव, जितेंद्र यादव, रंजीत यादव, दीनबंधु यादव, रामबंधु यादव, अंकित यादव, बृजेश य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.