शाहजहांपुर, दिसम्बर 17 -- अरबी फारसी मदरसों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के जन्म प्रमाण पत्र बनाने में हो रही समस्याओं को लेकर एसोसिएशन के अध्यक्ष इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को पत्र भेजा है। पत्र में बताया गया कि मदरसों के छात्र-छात्राओं के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन नगर पालिका और नगर पंचायत द्वारा एसडीएम कार्यालय को भेजे जा रहे हैं। लेकिन वहां से स्वीकृति न मिलने के कारण बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र तैयार नहीं हो पा रहे हैं, जिससे उनका नामांकन यूआईडीएआई पोर्टल पर नहीं हो पा रहा है। एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से प्राथमिकता के आधार पर मदरसों और विद्यालयों से प्राप्त आवेदन पत्रों को शीघ्र स्वीकृत कर बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...